फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   About one lakh people will join Chief Minister Jan Arogya Abhiyan

मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जुड़ेंगे करीब एक लाख लोग

Tue, 08 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
About one lakh people will join Chief Minister Jan Arogya Abhiyan
जगदीप कुमार
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रम विभाग में पंजीकृत 24959 श्रमिकों और उनके परिजन मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जुड़ने जा रहे हैं, जिनकी कुल संख्या करीब एक लाख रहेगी। इन सभी को आयुष्मान भारत योजना के समान चिकित्सा लाभ मिलेगा। जनपद में श्रम विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारी इसकी कवायद में जुटे हैं।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने 30 अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव अरविंद चौहान को पत्र लिखा था, जिसमें केंद्र सरकार के आदेश का हवाला देते हुए पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ने को कहा गया था। इसके बाद सचिव अरविंद चौहान की ओर से 18 मई 2021 को सभी अपर, उप एवं सहायक श्रमायुक्त एवं जनपदीय प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को पत्र जारी किया गया। सचिव के आदेश के अनुपालन में यहां श्रम विभाग और चिकित्सा विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों की सूची तैयार की है, जिनकी संख्या 24959 है। चूंकि पत्र में श्रमिकों और उनके परिवार के आश्रितों के आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही गई है। प्रत्येक श्रमिक के परिवार में चार से पांच सदस्य होने का अनुमान है। इस हिसाब से करीब एक लाख लोग योजना में शामिल होंगे।
विज्ञापन

------
दूसरी बार जुड़ रहे नए लोग
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई थी। जनपद में 115023 परिवार योजना से जुड़े हुए थे। कई गरीब और जरूरतमंद लोगों के योजना में शामिल नहीं होने की आवाज प्रदेेश भर में उठी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरू किया था, जिसमें नए जनपद के 22087 परिवारों को जोड़ा गया था। प्रदेश भर में ऐसा हुआ था। अभियान से जुड़े लाभार्थियों को आयुष्मान योजना की तरह ही सब चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। अब श्रमिकों को भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में योजनाओं की स्थिति
कुल लाभार्थी परिवार - 138010 (115023 आयुष्मान भारत योजना, 22987 मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान)
कुल लाभार्थी सदस्य करीब - 685000
योजना से जुड़े अस्पताल - 48 (24 राजकीय, 24 प्राइवेट अस्पताल)
अभी तक बने गोल्डन कार्ड - 184200
------
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिजनों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के आदेश हैं, जिनके अनुपालन में पंजीकृत 24959 श्रमिकों की सूची तैयार कर ली गई है। गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं, जिनको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। आदेश का इंतजार है।

डॉ. सुशील गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक।
------
आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए 24959 पंजीकृत श्रमिकों की सूची तैयार की गई है। परिवार के आश्रितों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा गया है। पहले श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे उसके बाद आश्रितों को देखा जाएगा। मगर समस्या यह है कि ज्यादातर के पते और पंजीकृत मोबाइल नंबर मिल नहीं रहे हैं। इसके लिए बोर्ड को पत्र लिखा गया है।
शक्ति सेन, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed