फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abhiur Gulal was a big fan of Holi

होली पर मचाया धमाल, खूब उड़ाया अबीर गुलाल 

Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Abhiur Gulal was a big fan of Holi
सहारनपुर में होली के रंग में रंगी किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर महानगर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाई दी। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

होली पर सुबह से ही सड़कों पर बच्चों और युवाओं की टोलियां दिखाई देने लगी।

लोगों ने अपने घरों और पार्कों में डीजे सिस्टम लगाकर जमकर डांस किया। इसके साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर होली खेली। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने होली पर धमाल मचाया। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


रंगों से होली खेले के पश्चात दोपहर बाद महानगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। कई जगहों पर होली मिलन और होली मेले भी लगाए, जिसमें शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। उधर, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। डायल-100 की गाड़ियों सड़कों पर दौड़ती रही। प्रमुख मार्गों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कड़ी चौकसी बरती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed