फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aastha special trains will run from Saharanpur on 26 February

Saharanpur News: 26 फरवरी को सहारनपुर से चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेनें

Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aastha special trains will run from Saharanpur on 26 February
सहारनपुर। अयोध्या के लिए सहारनपुर से भी आस्था स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इस ट्रेन की समय सारिणी 15 फरवरी के बाद तय हो जाएगी। ट्रेन का संचालन कराने के लिए भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं, साथ ही ट्रेन के लिए लोगों को भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए रामभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों के अलावा रोडवेज बसों का संचालन भी अयोध्या के लिए हो रहा। हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा-अयोध्या के लिए पहली आस्था स्पेशल ट्रेन सहारनपुर से होकर सोमवार को निकली थी, जो यहां 25 मिनट तक रुकी। वापसी में यह ट्रेन सात फरवरी को सहारनपुर से होकर जाएगी। इसके अलावा सात और आस्था स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जो अमृतसर, कटरा, पठानकोट, श्रीमाता वैष्णों देवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी और ऊना हिमाचल से भी चलाने की तैयारी चल रही।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी सहारनपुर से भी आस्था स्पेशल ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहे हैं। यह ट्रेन सहारनपुर से 26 फरवरी को प्रस्तावित है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने बताया कि सहारनपुर के रामभक्तों को आस्था स्पेशल ट्रेन से श्रीरामलला के दर्शन कराएंगे। इस ट्रेन का शेड्यूल 15 फरवरी के बाद तय हो जाएगा कि रेलवे स्टेशन से किस समय चलेेंगी। क्योंकि श्रीरामलला के दर्शन को लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 फरवरी को सहारनपुर से भी आस्था स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों से बात हो रही है कि ट्रेन का शेड्यूल क्या रखा जाए। जिससे रामभक्तों को आसानी हो सके।

राजीव गुंबर, विधायक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed