फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aafia ran the fastest, Swati jumped the highest

Saharanpur News: आफिया दौड़ी सबसे तेज, स्वाति ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

Tue, 05 Dec 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aafia ran the fastest, Swati jumped the highest
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय खेल कूद एवं स्काउट गाइड प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न दौड़, ऊंची और लंबी कूद स्पर्धाएं कराई गई, जिनमें परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेल प्रतिभाओं ने दम खम दिखाया। दौड़ में आफिया और ऊंची कूद में स्वामि ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पहले दिन बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सोहनचिड़ा की आफिया ने पहला और प्राथमिक विद्यालय लखनौती की श्रुति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नयागांव की मंतशा पहले और प्राथमिक विद्यालय शिवपुर नागल की अंतिमा दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अंबोली नागल की सलमा ने पहला और प्राथमिक विद्यालय नयागांव की अंतशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय दिल्हेड़ी नागल की सारा पहले और प्राथमिक विद्यालय भांकला की दिशा दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में प्राथमिक विद्यालय ढकदेवी की स्वाति ने पहला और प्राथमिक विद्यालय बचीटी की आरजू ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौल पहले और उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर मनिहारान ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बालकों की लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय टिकरौल के विधान ने पहला और प्राथमिक विद्यालय कल्लरहेड़ी के प्रिंस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्राथमिक विद्यालय कल्लरहेड़ी के प्रिंस पहले और प्राथमिक विद्यालय बेरीजमा के राशिद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता दुबे ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया। इस मौके पर संदीप सिंह पंवार, इसम सिंह, रविंद्र कुमार, राजकुमार चौधरी, राव अब्दुल सत्तार, तालिब हसन, राकेश नौटियाल, राजेश्वरी, अंजू कश्यप, सुशील कुमार, अनिरुद्ध, कुलवीर सिंह, नीरज, विशाखा, डॉ. कृपाल मलिक, श्रृद्धा वर्मा, वरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed