फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A youth was attacked with sharp weapons, referred to a higher centre

Saharanpur News: युवक पर धारदार हथियारों से हमला, हायर सेंटर रेफर

Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with sharp weapons, referred to a higher centre
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में एक युवक पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बीच-बचाव में आए ताऊ के बेटे को भी चोट आई है। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि भतीजा आफरीदी (25) आंखों के अस्पताल में नौकरी करता है। वह गांव के एक कैफे की ओर जा रहा था। शेखपुरा अंडरपास के पास गांव के ही चार लोगों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बीच-बचाव कराया। मामला यहीं नहीं थमा। रात में ही भतीजा आफरीदी अपने ताऊ शहजाद के बेटे इंजमाम के साथ घर लौट रहा था, तभी जाल वाली मस्जिद के पास पहले से घात लगाकर बैठे चारों हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में आफरीदी के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि इंजमाम के दाहिने कंधे और पैर चोट लगीं। शोर सुनकर पास में रहने वाले जैद, रिजवान मौके पर पहुंचे। घायलों को हमलावरों से बचाया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से आफरीदी की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सैय्यद अब्दुल रहमान, सद्दन और ताविश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed