{"_id":"62b714aa9c6af47a3f788e75","slug":"a-youth-has-died-in-road-accident-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Saharanpur: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Saharanpur: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 25 Jun 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Jun 2022 07:29 PM IST
सार
हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में आम से भरी पिकअप गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब छह बजे गांव नानूवाला थाना सरसावा निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र अपनी बहन की ससुराल शेखपुरा जा रहा था। जैसे ही मोनू पठेड के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Farmer Death Case: किसान की मौत पर फूट-फूटकर रोए परिजन, सदमे में पत्नी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।