फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A Youth dies under suspicious circumstances in Saharanpur but three friends accused of murder

UP: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Tue, 21 Nov 2023 06:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Nov 2023 06:51 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

विज्ञापन
A Youth dies under suspicious circumstances in Saharanpur but three friends accused of murder
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में कृष्णाधाम कॉलोनी में एक युवक के शव को नदी में फेंक रहे तीन आरोपियों को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक छोड़कर वहां से भाग निकले। जनकपुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक के नंबर के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी नदी में डूबने से अपने साथी की मौत होना बता रहे हैं।

विज्ञापन


यह हत्या या फिर हादसा है। इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना सोमवार रात की है। कृष्णाधाम कॉलोनी में चार युवक बाइकों पर आए और एक युवक के शव को ढमोला नदी में फेंककर भागने लगे। तभी एक महिला की नजर उन पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर आरोपियों ने भीड़ से मारपीट की और एक बाइक छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को ढमोला नदी से जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार प्रजापति (38) वर्ष पुत्र जयपाल प्रजापति निवासी देवपुरम के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि प्रदीप मजदूरी करता था। प्रदीप के दो बच्चे हैं। 14 वर्ष की बेटी निधि और 12 वर्षीय बेटा अंशुल है। बाइक के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 

यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन

विज्ञापन

हत्या या हादसा, स्पष्ट नहीं
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अभी तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ अलग-अलग बाइक पर गांव देवला जा रहा था। इन सभी ने शराब का सेवन किया हुआ था। प्रदीप लघु शंका के लिए ढमोला नदी में उतर गया। नशे की वजह वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके तीनों साथी तभी ढमोला नदी में उतर गए और प्रदीप को बाहर निकालने लगे। तब लोगों को लगा कि आरोपी शव फेंककर भाग रहे हैं। सही स्थिति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed