फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man injured in a fight over a farm boundary dies

Saharanpur News: खेत की मेड़ को लेकर हुए संघर्ष में घायल युवक की मौत

Mon, 10 Jun 2024 03:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight over a farm boundary dies
बेहट के गांव भोजेवाला में मृतक उधम सिंह के घर पर शोक संतृप्त महिलाएं। संवाद
सहारनपुर, बेहट। गांव भोजेवाला में पांच दिन पूर्व खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुए संघर्ष में घायल उधम सिंह (20) की मौत हो गई। उधम अपने पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

सुशील कुमार पुत्र शीशपाल सिंह की परिवार के ही सुरेश कुमार पुत्र जादो राम के साथ खेत की मेड़ को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। पांच दिन पहले उनमें झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष के सुरेश कुमार व उसका बेटा उधम सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुशील कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया था। यहां से चिकित्सकों ने सुशील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था, जबकि सुरेश कुमार व उधम सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल से उधम सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधम सिंह की मौत की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बताया, कि पहले से दर्ज मुकदमे में धाराएं जोड़ दी गईं हैं। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि उसकी एक छोटी बहन और उधम अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed