{"_id":"630f73b77c60060af968e212","slug":"a-young-man-drowned-in-yamuna-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 31 Aug 2022 08:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:14 PM IST
सार
दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया युवक डूब गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना में अपने चचेरे भाई और मित्रों के साथ यमुना में नहाने आया एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एनडीआरएफ गाजियाबाद को तलाश में सहायता के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बुधवार दोपहर यमुनानगर (हरियाणा) के गांव डामोपुरा थाना बुड़िया निवासी धीरज (18) पुत्र रामकुमार अपने चचेरे भाई शुभम और अन्य मित्रों के साथ यमुना के सोंधेबांस आल्हणपुर घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय धीरज अपने साथियों से कुछ आगे निकल गया और धीरे-धीरे यमुना में समा गया। धीरज के साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में ज्यादा पानी होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सके। उसके साथियों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके साथियों ने अपने गांव में उसके परिजनों और चिलकाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सदमे में बैंक मैनेजर: पुलिस को मिले अहम सबूत, सगे देवर से चल रही पूछताछ, जल्द खुलेगा डबल मर्डर का राज
विज्ञापन
परिजन और चिलकाना पुलिस की टीम यमुना के किनारे पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और नाव की मदद से युवक को नदी में खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक के डूबने की सूचना जिला प्रशासन को दी। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ गाजियाबाद को भी मौके पर बुलाया गया है। देर शाम तक डूबे हुए युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: डबल मर्डर की लखनऊ तक गूंज, शिखा के पिता ने SSP को बताए पांच नाम, हस्तिनापुर में ADG-IG का डेरा
एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को गाजियाबाद से बुलाया जा रहा है। ताकि डूबे हुए युवक की तलाश की जा सके।