फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man died after falling into a water tank, he was to get married in December

Saharanpur News: पानी की हौद में गिरने से युवक की मौत, दिसंबर में होनी थी शादी

Wed, 14 Aug 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling into a water tank, he was to get married in December
चिलकाना। पशुओं को पानी पिलाते समय एक युवक चक्कर आने से पानी से भरी हौद में गिर गया। पानी में मुंह के बल पड़ा रहने के बाद उसकी मौत हो गई। वह परिवार में इकलौता बेटा था तथा दिसंबर में उसकी शादी तय थी। उसकी मौत से परिवार में चल रही शादी की तैयारियाें की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में जंगल वाली मस्जिद के निकट रहने वाले नौशाद कुरैशी का पुत्र दानिश कुरैशी (20) मंगलवार की सुबह अपने पशुओं को घेर में बनी पानी की हौद में पानी पिला रहा था। अचानक चक्कर आने से वह पानी की हौद में गिर गया तथा वहां से निकल नहीं पाया। कुछ देर बाद नौशाद घेर में गया, तो वहां उसने हौद में पड़े अपने पुत्र को देखा। पड़ोस के लोगों ने दानिश को हौद से बाहर निकाल कर उसे पहले स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया। गंभीर हालत देखते हुए दानिश को सहारनपुर रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन दानिश को सहारनपुर सहारनपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस पानी की हौद में दानिश गिरा था, वह ज्यादा गहरी भी नहीं थी। दानिश घर में इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी तथा एक छोटी बहन है। दिसंबर माह में दानिश तथा उसकी बड़ी बहन की शादी होती थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। गमगीन माहौल में दानिश को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed