फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A woman upset with her husband became a fake head constable, arrested

Saharanpur News: पति से परेशान महिला बनी फर्जी मुख्य आरक्षी, गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
A woman upset with her husband became a fake head constable, arrested
पुलिस गिरफ्त में फर्जी मुख्य आरक्षी (बीच में)। स्रोत-पुलिस
सहारनपुर, देवबंद। पति की मारपीट से परेशान एक महिला वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस वाली बन गई। उसने पति के साथ-साथ अन्य लोगों पर भी रौब गालिब किया। इतना ही नहीं पति को दिखाने के लिए वह वर्दी पहनकर राधा वल्लभ मंदिर गई और वहां मत्था टेका। लेकिन उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी शिवचरण की पत्नी पूजा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। राधा वल्लभ मंदिर के समीप से गिरफ्तार की गई पूजा पुलिस की वर्दी पहन मुख्य आरक्षी बनकर घूम रही थी और पति सहित लोगों पर रौब गालिब कर रही थी। मंगलवार से वर्दी पहने उसकी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह राधा वल्लभ मंदिर में मत्था टेकती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी उसके पीछे लगे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस ने मंगलवार को उसे सहारनपुर में भी पकड़ा, लेकिन उस समय वह वर्दी में नहीं थी। जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को वह वर्दी पहन लोगों पर रौब गालिब कर रही थी। पुलिस पूछताछ में पूजा ने बताया कि लोगों पर रौब गालिब करने के लिए वह फर्जी पुलिस वाली बनी। यह भी बताया कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पति को डराने की वजह से उसने फर्जी वर्दी पहनी है और बताया कि वह पुलिस में है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद पूजा को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed