{"_id":"67feaf3deb985f947109c156","slug":"a-wedding-procession-bus-fell-into-a-roadside-ditch-several-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-147249-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बरात की बस, कई चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बरात की बस, कई चोटिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। गांव कचराई के पास बरात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद बरातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कुछ बरातियों को मामूली चोटें आईं, जिनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव संबलहेड़ी निवासी विक्की पुत्र लाला राजपूत की बरात बेहट थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर से विदा होकर लौट रही थी। रात नौ बजे नानौता क्षेत्र के गांव कचराई स्थित पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। बरातियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने बस में सवार बरातियों को बाहर निकाला। कुछ बरातियों को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि कोई भी ज्यादा गंभीर नहीं था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।