फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A web of encroachment: it takes 20 minutes to cross a 500-meter stretch of road.

Saharanpur News: अतिक्रमण का जाल, 500 मीटर की सड़क, पार करने में लगते हैं 20 मिनट

Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A web of encroachment: it takes 20 minutes to cross a 500-meter stretch of road.
सहारनपुर। महानगर में अतिक्रमण का जाल फैला है। सबसे अधिक महानगर के बाजार इससे प्रभावित हैं। घंटाघर से नेहरू मार्केट और जोगियान पुल तक दिन के समय जाने में करीब 20 मिनट लगते हैं। दूरी मात्र 500 मीटर है। कारण है सड़क पर अतिक्रमण और गलत रूप से पार्क किए गए वाहन।
विज्ञापन


नेहरू मार्केट और जोगियान पुल महानगर के व्यस्ततम मार्गों में से एक हैं। घंटाघर से नेहरू मार्केट और जोगियान पुल ही महानगर के मुख्य बाजारों में जाने के प्रमुख मार्ग है। इसके चलते यहां पर पैदल से लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ रहती है। जैसे-जैसे दिन बढ़ता है। वैसे-वैसे वाहनों की संख्या भी बढ़ती जाती हैं। सड़क पर अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है लेकिन कुछ समय बाद फिर से सड़क पर रेहड़ी और वाहन खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को भ्रमण किया गया। घंटाघर से नेहरू मार्केट की ओर जाते ही सड़क के किनारों पर वाहनों की लाइन शुरू हो जाती है। इसके अलावा सड़क किनारे रेहड़ी और थड़े लगाकर सामान बेचने वाले भी अस्थायी दुकान लगाए रहते हैं। सड़क के दोनों ओर कुछ ऐसे ही हालात हैं। पैदल चलने वाले आमजन के लिए बनाए गए फुटपाथों पर भी रेहड़ी लगी रहती है। जरूरी काम से निकले लोगों को कई बार घंटाघर से जोगियान पुल तक जाने में ही आधे से पौन घंटा लग जाता है। अतिक्रमण से दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि बाजार में यातायात पुलिस के कर्मी तैनात होने चाहिए, जो सड़क पर पार्किंग करने वाले लोगों को रोकें। कई बार वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर चले जाते हैं।
दुकानदार गुरमेहर सिंह ने सुझाव दिया कि ग्राहक बाजार में खरीदारी करने आएं तो दोपहिया वाहन पर ही आएं। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग होनी चाहिए। चालान काटकर ही अधिकारी अपने कर्तव्यों को न निभाएं। जनता और दुकानदारों को सुविधा भी दें। पार्किंग शुल्क भी कम होना चाहिए।
दुकानदार संजय खेड़ा ने बताया कि बाजारों में वेडिंग जोन नहीं होने चाहिए। रेहड़ी और थड़े वाले अपने निर्धारित स्थानों पर ही खड़े हों। पार्किंग स्थल सबसे बड़ी समस्या हैं। इसका समाधान होना चाहिए।
दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक वन वे करना चाहिए। बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए। इसे सख्ती से लागू कराया जाए।

शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाता है। नागरिक और दुकानदार भी अपना सहयोग प्रदान करें। निर्धारित स्थलों पर ही दुकान लगाएं और सामान रखें। वाहनों को पार्किंग और निर्धारित स्थल पर ही खड़ा करें। शहर को तीन जोन में बांटा गया है।

- सुधीर शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed