{"_id":"64aefca9a3d7cd7bc6038587","slug":"a-torchlight-procession-was-taken-out-in-protest-against-the-murder-of-a-jain-saint-saharanpur-news-c-28-1-smrt1013-3184-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जैन संत की हत्या के विरोध में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जैन संत की हत्या के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में हुई जैन संत कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या के विरोध में खेकड़ा में मशाल जुलुस निकाल
खेकड़ा। कर्नाटक में हुई जैन संत की हत्या के विरोध में समाज के लोगों ने मशाल जुलूस निकालकर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की।
कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी की हत्या से जैन समाज में आक्रोश है। बुधवार को जैन समाज के लोग छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बडा मंदिर में एकत्र हुए। वहा सभी ने दिवंगत मुनि कामकुमार नंदी की आत्मा की शांति के लिए णमोकार मंत्र का पाठ किया। इसके बाद लोगों ने बाजार पुलिस चौकी तक जुलूस निकाला। कहा कि जैन संत की हत्या से सभी धर्म के लोगो में आक्रोश है। सभी ने केंद्र सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर मुकदमा फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलवाकर फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। इसके साथ ही जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। लोगो ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री कर्नाटक, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, केन्द्रीय गृह मंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस दौरान नरेश जैन, सुमेर जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, आकाश जैन, अजेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, महेश जैन, नीतू जैन, रेखा जैन, जया जैन आदि शामिल रहे।