फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A thrilling and daring expedition surprised

वायु सेना के जाबांजों ने दस हजार की फीट से लगाई छलांग

Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
A thrilling and daring expedition surprised
वायु सेना स्टेशन में आयोजित पैरा जंपिंग कैंप में शामिल प्रशिक्षणार्थी एवं स्टेशन कमांडर - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। वायु सेना स्टेशन में आयोजित पैरा जंपिंग कैंप में 42 प्रशिक्षुओं ने हेलीकॉप्टर से हजारों फुट की ऊंचाई से पैराशूट के सहारे दस हजार फीट से जमीन पर छलांग लगाई। कैंप की समाप्ति पर वायुसेना स्टेशन के कमांडर ने सभी प्रशिक्षुओं की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायु सेना स्टेशन सरसावा की ओर से जानकारी दी गई की सरसावा वायुसेना अवस्थान में 12 से 20 मार्च तक पैराजंपिंग कैंप का आयोजन किया गया। स्क्वाड्रन लीडर आफताब खान तथा मास्टर वारंट ऑफिसर आरजे सिंह की ओर से संयोजित इस कैंप में 42 प्रशिक्षुओं ने अपनी हवाई क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी 42 प्रशिक्षुओं ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर आसमान में दस हजार फुट ऊंचाई से पैराशूट के सहारे जमीन को छुआ। बेहद रोमांचक तथा साहसिक अभियान के लिए प्रशिक्षुओं का हौसला देखते ही बनता था। 16 मार्च को सरसावा वायु स्टेशन पर तैनात स्क्वाड्रन लीडर वी ऐश्वर्या ने अपने पति स्क्वाड्रन लीडर के प्रभाकर के साथ आसमान से पैराशूट के सहारे छलांग लगाकर सबको अचंभित कर दिया। वायु सेना स्टेशन द्वारा बताया गया कि आगरा के ख्याति प्राप्त पैरा ट्रेनिंग स्कूल के 4 प्रशिक्षकों ने इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया है इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 455 बार सुरक्षित तथा सफल तरीके से हवाई जंप किया गया। कैंप में स्क्वाड्रन लीडर ऐश्वर्या स्क्वाड्रन लीडर प्रियंका सामल, स्क्वाड्रन लीडर निधि सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट उपासना शर्मा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट नाज, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सी गोयल ने पैराशूट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। ट्रेनिंग के उपरांत वायु सेना स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर एयर कमोडोर अजय शुक्ला ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके कौशल तथा जांबाजी के लिए बधाई दी एवं वायु सेना के नारे टच द स्काई विद ग्लोरी का भी जयघोष किया।

सरसावा में वायुसेना के जाबांज हजारों फीट की ऊंचाई छलांग लगाते हुए।

सरसावा में वायुसेना के जाबांज हजारों फीट की ऊंचाई छलांग लगाते हुए।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed