Murder in Saharanpur: शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से कॉलोनी में दहशत
सहारनपुर में गुरुवार शाम को मर्डर की सनसनीखेज वारदात हो गई। इस वारदात से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के गागलहेड़ी कस्बे में घर से बाजार जा रहे स्कूल संचालक मास्टर अनिल शर्मा की सरेशाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गागलहेड़ी कस्बे की धर्मवीर कॉलोनी में सनराइज स्कूल के संचालक मास्टर अनिल शर्मा (52) पुत्र अशोक शर्मा रहते थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अनिल शर्मा पैदल ही अपने घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। घर से केवल 200 मीटर ही चले थे कि बाइक पर सवार दो युवकों ने बीच रास्ते में रोक कर उन्हें पीछे से पीठ में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही अनिल शर्मा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। घायल अवस्था में उन्हें निजी चिकित्सक को दिखाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी देर से एक बाइक सवार नकाबपोश दो युवक गली के बार-बार चक्कर काट रहे थे। जैसे ही अनिल शर्मा घर से निकल कर बाजार की तरफ चले तो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावरों ने दो फायर किए। इसके बाद वो फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सदर नीरज सिंह और थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
मृतक की पत्नी आशा ने बताया कि उनके इकलौते बेटे का अपनी पत्नी के साथ पिछले चार साल से विवाद चल रहा है। पुत्रवधू अपने मायके पर रह रही है। इसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने अपनी पुत्रवधू और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा
सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।