फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A swing broke in Mela Gughal, five injured

Saharanpur News: मेला गुघाल में झूला टूटा, पांच चोटिल

Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A swing broke in Mela Gughal, five injured
मेला गुघाल में टूटा पड़ा झूला। स्त्रोत-सोशल मीडिया
सहारनपुर। मेला गुघाल में रविवार देर रात अचानक झूला टूटने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब पांच लोग घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान मेले में कम भीड़ थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चलते झूले की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर के पास मेला गुघाल चल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में छोटे-बड़े 10 से अधिक झूले लगे हुए हैं। मेले में गोल चक्कर वाला बच्चों का झूला लगा है। रविवार रात झूले में कुछ बच्चे झूल रहे थे। इसी दौरान झूला अचानक से गिर गया। इससे मौके पर भदगड़ मच गई। आसपास खड़े कई लोग झूले की चपेट में आ गए। इसमें नरगिस, रेशमा, शहजाद, राहुल और सोनू घायल हुए। इन सभी को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया गया। हादसे के बाद झूला बंद कराया गया। वहीं, इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दो दिन पहले भी अचानक चलते समय बड़ा झूले के बेरिंग खराब हो गए थे। इसके चलते झूले को एक बार को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, सीओ प्रथम मुनीश चंद्र ने बताया कि जिस झूले पर यह हादसा हुआ है वह बंद था। कुछ लोग उस पर चढ़ गए थे। दबाव अधिक होने से झूला टूट गया था। कोई हताहत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यह बोले कांट्रेक्टर
बंद झूले पर कुछ लोग चढ़ गए थे। इस वजह से हादसा हुआ। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। सतर्कता के मद्देनजर झूला संचालकों से शपत्र पत्र भी लिए जाएंगे। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि ऐसी लापरवाही न होने पाए। आम जनता से भी अपील है कि जो झूला बंद है उससे छेड़छाड़ न करें।
- देवेंद्र गुप्ता, मुख्य कांट्रेक्टर, मेला गुघाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed