फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A separate ward will be built for Ayushman patients in the women's hospital.

Saharanpur News: महिला अस्पताल में आयुष्मान मरीजों के लिए बनेगा अलग वार्ड

Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
A separate ward will be built for Ayushman patients in the women's hospital.
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में छह बेड का अलग से आयुष्मान वार्ड बनेगा। इसमें आयुष्मान योजना के तहत आने वाले महिला मरीजों को भर्ती किया जाएगा। हर बेड पर मॉनीटर की सुविधा रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड को बनाने का काम शुरू करा दिया है। अभी आयुष्मान मरीजों को सामान्य वार्ड में ही भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक महिलाएं चिकित्सकों को दिखाने के लिए आती है। प्रतिदिन औसतन 15 से 20 डिलीवरी होती है। बाल रोग विशेषज्ञ रोजाना 30 से 40 बच्चों को देखते हैं। गंभीर मरीजों के लिए 12 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाई गई थी। इस यूनिट का हर बेड ऑक्सीजन युक्त है। इसके अलावा सीसीटीवी की भी संख्या बढ़ाई गई थी। अब जिला महिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत भर्ती होने वाली महिला मरीजों के लिए आयुष्मान वार्ड बनाया जाएगा। यह वार्ड हाई डिपेंडेंसी यूनिट के पास बनेगा। इसके बनने से आयुष्मान मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती नहीं किया जाएगा। वह केवल आयुष्मान वार्ड में ही भर्ती किए जाएंगे। इस वार्ड में छह रखे जाएंगे, जिन पर मॉनीटर की सुविधा रहेगी। मरीजों को निजी अस्पताल जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में छह बेड का आयुष्मान वार्ड बनाया जाएगा। इसमें केवल आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाएगा, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो सके। आयुष्मान वार्ड को बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed