{"_id":"69bb09704e0ce6aa470368ce","slug":"a-reward-of-rs-1-lakh-was-announced-a-week-ago-now-heaps-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171605-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सप्ताह भर पहले घोषित हुआ था एक लाख का इनाम, अब ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सप्ताह भर पहले घोषित हुआ था एक लाख का इनाम, अब ढेर
Thu, 19 Mar 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गोतस्कर शहजाद पर सप्ताह भर पहले ही एक लाख का इनाम घोषित हुआ था। इसके बाद से वह पुलिस की रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। लंबे समय से गोकशी की घटनाओं में सक्रिय था। उसके साथी का भी पुलिस पता लगाने में जुटी है।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी शहजाद भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। उस पर बेहट थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद भी वह गोतस्करी में शामिल रहा। इसके अलावा नागल गोतस्करी में भी शहजाद का नाम सामने आया था। कुछ दिन बाद बेहट थाने से शहजाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि करीब सप्ताह भर पहले शहजाद पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से नागल, बेहट, फतेहपुर और मिर्जापुर पुलिस और अधिक सक्रिय हुई और दबिश तेज की। प्राथमिक जांच में आया कि आरोपी के सीने के पास गोली लगी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होगी कि गोली की संख्या कितनी है। अब पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है।
-- -- -- -
-- अक्तूबर और दिसंबर में भी ढेर हुए थे दो इनामी बदमाश
छह अक्तूबर 2025 में सरसावा और गागलहेड़ी पुलिस ने गांव अगवानहेड़ी में एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को मुठभेड़ में ढेर किया था। इसमें गागलहेड़ी के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा को भी गोली लगी थी, जबकि सरसावा के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विनोद की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। इमरान डकैती, लूट की घटनाओं में वांछित था। इसके अलावा 21 दिसंबर 2025 में लखनऊ एसटीएफ ने गंगोह में शेरमऊ मार्ग पर गांव सलारपुरा के पास मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद मार गिराया था। वह सुल्तानपुर जिले का रहने वाला था। उस पर 30 से अधिक मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
-- -- --
-- 14 महीने में 125 से अधिक मुठभेड़
एक जनवरी 2025 से अब तक 125 से अधिक मुठभेड़ हुई। इनमें 200 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सरसावा और कुतुबशेर पुलिस ने सबसे अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा जिन बदमाशों पर इनाम घोषित है। वह भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। उनकी तलाश तेज कर दी गई है। सबसे ज्यादा बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
-- -- -- -
मुठभेड़ में ढेर गोकश शहजाद पर हाल ही में एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था। वह बुधवार को भी किसी घटना की फिराक में था। उस पर 44 प्राथमिकी दर्ज हैं। इसमें गोकशी, गैंगस्टर आदि शामिल हैं। चार मुकदमों में वांछित था।
- अभिषेक सिंह, डीआईजी