{"_id":"5e1773548ebc3e88137ea1a0","slug":"a-rally-of-devotees-gathered-at-shakambhari-devi-on-chaturdashi-saharanpur-news-mrt4629766197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्दशी पर शाकंभरी देवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्दशी पर शाकंभरी देवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में बृहस्पतिवार को चतुर्दशी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मन में अटूट आस्था लिए श्रद्धालुओं ने पहले बाबा भूरादेव और उनके उपरांत आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के पावन चरणों में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। बता दें कि शुक्रवार को पूर्णिमा पर्व पर सिद्धपीठ में मां शाकंभरी देवी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पावन उत्सव में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को ही दूर दराज से श्रद्धालु सिद्धपीठ में पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं के अलावा संत समाज के लोगों की भीड़ भी सिद्धपीठ में जुटनी शुरू हो गई थी। चतुर्दशी पर्व होने की वजह से अन्य श्रद्धालु भी मां के दर्शनों के लिए पहुंचे सिद्धपीठ पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां के भक्तों ने पहले बाबा भूरादेव के दर्शन किए और उनके उपरांत जगत जननी मां भगवती के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। उधर, मंदिर परिसर में मां शाकंभरी देवी जयंती उत्सव की तैयारियां जोरों पर थी। रात में मां शाकंभरी का गुणगान किया जाएगा और सुबह होने पर मां भगवती को 56 भोग 36 व्यंजन अर्पण किए जाएंगे।
सिद्धपीठ में रहेगी कड़ी सुरक्षा
मां शाकंभरी जयंती उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उत्सव में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के अलावा संत समाज भी अच्छी खासी संख्या में शामिल होंगे। अनुमानित भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी सिद्ध पीठ में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। थाना मिर्जापुर प्रभारी विरेशपाल गिरी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सिद्धपीठ में बृहस्पतिवार को मां शाकंभरी जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी, चार सब इंस्पेक्टर, 20 कांस्टेबल, 10 होमगार्ड, आठ महिला कांस्टेबल तैनात रहेगी।