फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A proposal to re-lease the land located at Behat Adda has been sent to the government.

बेहट अड्डा स्थित भूमि को पुन: लीज पर देने का प्रस्ताव शासन को भेजा

Thu, 02 Oct 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A proposal to re-lease the land located at Behat Adda has been sent to the government.
सहारनपुर। बेहट अड्डा स्थित भूमि को पुन: श्रीरामलीला कमेटी को लीज पर देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर निगम बोर्ड पहले ही इस प्रस्ताव को पास कर चुका है। भूमि लीज पर देने की मांग श्रीरामलीला कमेटी सदस्यों और अन्य संगठनों द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि बेहट अड्डा स्थित श्रीरामलीला स्थल को पुन: लीज पर देने का प्रस्ताव महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में 23 मई 2025 को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में पारित हुआ था। बोर्ड ने निर्णय लिया था कि भूमि पर बनी दुकानों, 12 मीटर सड़क और विद्यालय को छोड़कर शेष भूमि नगर निगम अधिनियम 1959 के अनुसार अधिकतम अवधि के लिए श्रीरामलीला कमेटी को लीज पर देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

प्रस्ताव का अनुमोदन महापौर डॉ. अजय कुमार की सक्रियता के चलते और गंभीरता से प्रस्ताव 29 मई 2025 को हुई बोर्ड बैठक में कर दिया गया था। शर्मा ने बताया कि भूमि श्रीरामलीला कमेटी को देने से पहले भूमि को चिह्नित करते हुए टीएसएम मशीन से सर्वे कराया गया। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में भूमि पर निर्मित श्री रामलीला कमेटी का पूर्व निर्माण 195.34 वर्गमीटर, स्थल पर बने शौचालय का क्षेत्रफल 47.38 वर्गमीटर तथा स्थल का रिक्त क्षेत्रफल 11564.74 वर्ग मीटर सहित कुल 11807.46 वर्ग मीटर देने के लिए स्वीकृति प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed