फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A person health deteriorated during police interrogation in Saharanpur and died in district hospital

सहारनपुर: पुलिस पूछताछ के दौरान बिगड़ी ग्रामीण तबीयत, जिला अस्पताल में मौत, अफसरों में मचा हड़कंप

Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

पुलिस की पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
A person health deteriorated during police interrogation in Saharanpur and died in district hospital
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में देहात कोवताली पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए शेखपुरा चौकी पर लाए गए एक ग्रामीण की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन


देहात कोतवली क्षेत्र की चौकी शेखपुरा के गांव दुधला निवासी कुर्बान (45) ने गांव के सलीम पक्ष के खिलाफ में शिकायत की थी। बुधवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बुधवार को पुलिस कुर्बान को उठाकर चौकी ले गई थी, जहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कुर्बान की मौत का पता लगने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मृतक पक्ष ने सलीम पक्ष के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात पर तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed