{"_id":"67bb6ebad3a3f39f18062626","slug":"a-person-died-after-being-crushed-by-a-truck-he-was-waiting-for-a-bus-on-the-highway-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-143329-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत, हाईवे पर कर रहा था बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रक से कुचलकर व्यक्ति की मौत, हाईवे पर कर रहा था बस का इंतजार
विज्ञापन
देवबंद। राज्य राजमार्ग-59 पर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज गति ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गंगदासपुर गांव निवासी मोहन सिंह (48) पुत्र रामस्वरूप रविवार की दोपहर राज्य राजमार्ग-59 स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के सामने खड़ा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आए तेज गति ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
इस दौरान सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता लगा कि मृतक का कोई सामान मुजफ्फरनगर से बस द्वारा भेजा गया था। जिसे लेने के लिए वे हाईवे पर गया था। इसी दौरान वह हादसा का शिकार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।