फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A new system will be implemented in the metropolis, and every single drop of water will be strictly accounted for.

Saharanpur News: महानगर में लागू होगा नया सिस्टम, लिया जाएगा पानी की बूंद-बूंद का हिसाब

Wed, 03 Jun 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A new system will be implemented in the metropolis, and every single drop of water will be strictly accounted for.
सहारनपुर। महानगर में पानी की हर बूंद का हिसाब रखने की तैयारी शुरू हो गई है। पानी की बढ़ती खपत और भविष्य में संभावित जल संकट को देखते हुए केंद्र सरकार पूरे सप्ताह 24 घंटे जलापूर्ति योजना के तहत हर घर पर वाटर मीटर लगाने जा रही है। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड 21 से लागू किया जाएगा। योजना सफल होने पर पूरे शहर में विस्तार होगा। यानी कि कहां पर कितना पानी खर्च हो रहा है इसका पूरा बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में करीब 1.67 लाख पानी कनेक्शन हैं। करीब साढ़े आठ लाख की आबादी को जलापूर्ति के लिए 127 बड़े नलकूप और 127 छोटे नलकूप लगे हैं। पूरे महानगर में 22 ओवरहैड टैंक स्थापित हैं। मानक के अनुसार एक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर पानी की जरूरत होती है, लेकिन नगर निगम सहारनपुर में आबादी के अनुपात में अधिक पानी खर्च हो रहा है, जो पेयजल बचाने की दिशा में चिंता की बात है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी ऐसी ही स्थिति है। भविष्य में पेयजल संकट की आशंका को देखते हुए सरकार पूरे सप्ताह 24 घंटे जलापूर्ति योजना शुरू कर रही है। इसका मकसद पेयजल को बचाना है।
विज्ञापन

योजना को पूरे प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। प्रदेश को कई जोन में बांटा गया है। सहारनपुर सहित 13 जनपद गाजियाबाद जोन में शामिल किए गए हैं। इन जनपदों के बड़े निकायों में एक या दो वार्डों का चयन किया गया है, जहां 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र से वार्ड 21 को शामिल किया गया है। इससे सटे वार्ड 37 और 39 की भी कुछ कॉलोनियों को लिया है। प्रत्येक घर तक अलग पाइपलाइन जाएगी, जिसके साथ वाटर मीटर लगेगा। 24 घंटे पानी की आपूर्ति का हिसाब मीटर में रहेगा। भविष्य में बिजली की तरह पानी खर्च का बिल भी वसूला जाएगा, जिससे कि लोग पानी की उपयोगिता को समझ सकें और उसे बर्बाद करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 2,730 घरों में दिए जाएंगे कनेक्शन
योजना के तहत अलग से पाइपलाइन बिछाई जाएगी साथ ही ओवरहैड टैंक और दो नलकूप स्थापित किए जाएंगे। 2,730 घरों में अलग से वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे, जिनके साथ मीटर लगा होगा। पायलट प्रोजेक्ट के लिए सहारनपुर में 13.12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। जमीन तलाश ली गई है।

--
पूरे सप्ताह 24 घंटे जलापूर्ति योजना पर गंभीरता के साथ काम चल रहा है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास यही है कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। साथ ही पेयजल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। - रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed