फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A massive fire broke out in a wooden warehouse, a stampede broke out.

Saharanpur News: लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, मची भगदड़

Fri, 12 Apr 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a wooden warehouse, a stampede broke out.
सहारनपुर। महानगर की वर्धमान कॉलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह से शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में बिशारत शमसी का लकड़ी का गोदाम हैं और पास में ही कारखाना भी है, जहां लकड़ी के बर्तन, फोटो फ्रेम, पेनपोट, नक्काशी हुई अलमारी तैयार होती हैं। ईद को लेकर गोदाम और कारखाना बंद था। दोपहर के समय लोगों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा और बिशारत व दमकल विभाग को सूचना दी। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। चारों तरफ आग की लपटें उठ रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर राख हो चुका था। सीएफओ प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

घनी आबादी वाला है इलाका, हो सकता था बड़ा हादसा
वर्धमान कॉलोनी में जिस जगह गोदाम है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। क्योंकि आसपास काफी मकान है, अगर आग बढ़ जाती तो वह भी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म मौसम में रहे सावधान, इन बातों का रखें ध्यान
- गोदाम हो या फिर घर, आग से बचाव को रेत की बाल्टी रखें
- जरा सा शार्ट सर्किट होने पर मेन स्विच बंद कर दें
- पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करें
- घर की छतों पर प्लास्टिक के बजाए सीमेंट की चादरें लगाए
- दमकल विभाग की टीम को तुरंत जानकारी दें
- घरों पर्याप्त पानी की व्यवस्था होनी चाहिए
एक साल की प्रमुख घटनाएं
- पेपर मिल के गोदाम में रखी लकड़ियों में आग लगी
- दिल्ली रोड स्थित फैक्टरी में भीषण आग गली
- कोर्ट रोड पर पाइप के गोदाम में आग लगी
- जैन कॉलेज रोड पर बंद पड़े मकान में आग लगी
- मंडी समिति रोड पर लकड़ी के कारखाने में हादसा हुआ
- पुरानी मंडी में रबड़ के गोदाम में अग्निकांड हुआ
- दिल्ली रोड पर सेनेटरी के गोदाम में आग लगी
------
दमकल विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गर्म मौसम में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर कहीं आग लगती है तो उसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दें।
-प्रताप सिंह सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed