{"_id":"6696f3bc88202a07f904c944","slug":"a-market-is-being-prepared-in-indira-colony-on-the-lines-of-delhis-haat-bazaara-market-is-being-prepared-in-indira-colony-on-the-lines-of-delhis-haat-bazaar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-127561-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली के हाट बाजार की तर्ज पर इंदिरा कॉलोनी में बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली के हाट बाजार की तर्ज पर इंदिरा कॉलोनी में बाजार तैयार
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली के हाट बाजार की तर्ज पर सहारनपुर की इंदिरा कॉलोनी में बाजार तैयार किया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम दौर में है। खास बात यह है कि यह बाजार छोटे व्यापारियों के लिए रहेगा, जिसमें आम नागरिकों की जरूरत के सामान की दुकानें होंगी।
राकेश टाकीज के पीछे इंदिरा कॉलोनी में नगर निगम का भूखंड खाली पड़ा था, जिस पर स्थानीय दुकानदारों का कब्जा था। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने उक्त भूखंड का चयन हाट बाजार विकसित करने के लिए किया। बीते दो साल से यहां 100 दुकानों का निर्माण चल रहा है, जो अब अंतिम दौर में है। सितंबर से पहले दुकानें बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगी। बाजार में तीन साइज की दुकानें बनाई गई हैं, जिनमें ज्यादातर 65 से 70 स्क्वायर फीट की हैं। दुकानें तैयार होने के बाद स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारी दुकानों का आवंटन करेंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि बड़े व्यापारियाें के लिए अंबाला रोड पर हैबिटेट सेंटर तैयार हो रहा है। इसलिए इंदिरा कॉलोनी में छोटे व्यापारियों के लिए बाजार तैयार किया गया है।
-- -- --
क्षेत्र में नहीं कोई बड़ा बाजार
इंदिरा कॉलोनी के आसपास लिंक रोड से सटी कॉलोनियां, ज्वाला नगर, रंजीत नगर, बेरीबाग, किशनपुरा आदि हैं। उक्त क्षेत्र में कोई बड़ा बाजार नहीं है। ऐसे में लोगों को छोटी मोटी खरीदारी के लिए दूर जाना पड़ता है, लेकिन हाट बाजार तैयार होने के बाद उनकी छोटी मोटी जरूरत की चीजें घर के पास ही मिल सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- --
इंदिरा कॉलोनी का बाजार दिल्ली के हाट बाजार की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। यहां ज्यादातर दुकानें छोटे व्यापारियों के लिए रखी गई हैं। अगस्त में दुकानें बनकर तैयार हो जाएंगी। बाजार बनने से क्षेत्रवासियों को खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
-अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर