फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A knock-on campaign to find a patient started

रोगी खोजने को दस्तक अभियान हुआ शुरू

Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
A knock-on campaign to find a patient started
सहारनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 24 मार्च तक दस्तक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत आशा महिला कार्यकर्ता बुखार, खांसी व क्षय रोग से पीड़ित रोगियों को खोजने के अलावा घरोें में जमा पानी के स्रोत को खाली कराएंगी। ताकि संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी/संचारी रोग, नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दस्तक अभियान शुरू हो गया है। घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है, साथ ही राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत 6 साल से 10 साल के बच्चों को जिंक गोली और 11 साल से 19 साल वालों को आयरन की गोली वितरित की जा रही है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सावधानी जरूरी
- दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
- मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या कॉयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज पहनें।
- पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेशा ढककर रखें।
- पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।
- शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं।
- नाखूनों को काटते रहें। लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
- दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोंछते रहे।
ऐसा करने से बचें
- बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुंह में कुछ भी नहीं डालें।
- उपचार के लिए अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास जाने से बचें।
- घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
- इधर-उधर कूडा-कचरा व गंदगी ना फैलाएं।
- खुले मैदान या खेतों में शौच ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed