{"_id":"69727a01c544654eb00f34ef","slug":"a-jewelry-businessman-attempted-suicide-by-consuming-a-poisonous-substance-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-167811-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सराफा कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सराफा कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Fri, 23 Jan 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सराफा कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुरम कॉलोनी निवासी पंकज जग्गा (35) की सराफा बाजार में दुकान हैं। लंबे समय से चांदी के कारोबार से जुड़े हैं। परिजनों का कहना है कि पंकज जग्गा सहित उनके तीनों भाई चांदी के व्यापार में हैं। पिछले कुछ समय से कारोबार में लगातार परेशानी के चलते मानसिक तनाव में थे। बृहस्पतिवार को पंकज जग्गा ने घर पर कुछ विषाक्त पदार्थ खा लिया। उस समय उनकी एक बेटी ट्यूशन गई हुई थी, जबकि दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने हालत देखकर इलाज शुरू किया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए। पंकज जग्गा के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं, जो पूरी तरह उनके कारोबार पर निर्भर हैं।