फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A horrific accident on Delhi-Yamunotri highway, three killed

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत

Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
A horrific accident on Delhi-Yamunotri highway, three killed
मृतक जरनैल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस और क्रेटा कार की टक्कर हो गई। इसी दौरान स्कूटी सवार भी इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गए। जिसमें स्कूटी सवार दो लोगों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस विकासनगर से सवारियां लेकर सहारनपुर जा रही थी। बेहट में कबाड़ी बाजार के सामने बस और सामने से आ रही क्रेटा कार की टक्कर हो गई। इसी दौरान इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से स्कूटी सवार टकरा गए। हादसे में स्कूटी सवार मोहल्ला खालसा निवासी जरनैल सिंह (50) पुत्र लाल सिंह, मोहल्ला महाजनान शशिभूषण उर्फ बंटी (40) पुत्र अंति प्रसाद, कार सवार गांव उसंड निवासी सुलभ (35) पुत्र मेघपाल और अंकुर (30) पुत्र रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पुलिस ने सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि शशिभूषण, सुलभ व अंकुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान शशि भूषण और सुलभ की भी मौत हो गई। अंकुर की हालत भी गंभीर है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिवार में मचा कोहराम
बेहट। बुधवार की रात सड़क हादसे में मारे गए कार सवार युवक व स्कूटी सवार लोगों के परिवारों में कोहराम मचा है। उनके शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचे, तो चीख-पुकार मच गई। इस हादसे ने तीनों घरों की खुशियों को मातम में बदल दिया।

कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी शशिभूषण के दो बेटे एवं एक बेटी है। बेटी की फरवरी में शादी होनी थी, जैसे ही उसका शव घर पहुंचा तो उसकी बेटी पापा-पापा कहते हुए बेसुध हो गई। गांव उसंड निवासी सुलभ कांबोज पुत्र मेघपाल की वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उसका चार साल का एक बेटा है। सुलभ की मौत से उसकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। यही हाल जरनैल सिंह के परिवार का भी है।

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में हादसे में घायलों का स्टेचर पर ही उपचार करते चिकित्सक

बेहट में हादसे में घायलों का स्टेचर पर ही उपचार करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में हादसे में घायलों का स्टेचर पर ही उपचार करते चिकित्सक

बेहट में हादसे में घायलों का स्टेचर पर ही उपचार करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

सुलभ का फाइल फोटो

सुलभ का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

शशिभूषण उर्फ बंटी शर्मा का फाइल फोटो

शशिभूषण उर्फ बंटी शर्मा का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed