{"_id":"68bc2c719fbac8cc71043feb","slug":"a-haryana-farmer-was-cheated-of-rs-5050-lakh-in-the-name-of-getting-him-land-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158028-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन दिलाने के नाम पर हरियाणा के किसान से 50.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन दिलाने के नाम पर हरियाणा के किसान से 50.50 लाख की ठगी
Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
- रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर की धोखाधड़ी, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। हरियाणा के जनपद कैथल के गांव हरसौला निवासी बलराज से उसके रिश्तेदार ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बेहट क्षेत्र में 20 बीघा भूमि दिलाने का झांसा देकर 50.50 लाख ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बलराज का कहना है, कि उसने अपने गांव में दादा इलाही चार एकड़ भूमि बेची थी। उसके गांव बधाना जनपद जींद निवासी रिश्तेदार राजेश को मालूम था कि उसके पास जमीन बेचकर मोटी रकम आई है। राजेश अपने एक दोस्त लमकेश के साथ उसके पास आने जाने लगा। राजेश ने उसे बताया, कि लमकेश जमीनों की खरीद फरोख्त करता है। वह उसकी रकम को तीन गुणा करा देंगे। वह उनके झांसे में आ गया।
उन्होंने इसे बेहट क्षेत्र के गांव पानसर के पास 20 बीघा भूमि दिखाई और 10 लाख प्रति बीघा दिलाने की बात कही। 27 अगस्त को उन्होंने उससे ब्याने के तौर पर कुछ लोगों को 50.50 लाख रुपये दिला दिए। इसके बाद उसने राजेश से जमीन का एग्रीमेंट कराने के लिए कहा तो आरोप है कि वह उसकी बात टालते रहे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। पुलिस ने आरोपी राजेश व उसके दोस्त लमकेश तथा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।