{"_id":"62cc2fc426ea313ec9583b91","slug":"a-girl-has-been-sexually-assaulted-in-behat-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: ननिहाल में आई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: ननिहाल में आई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण
Mon, 11 Jul 2022 07:42 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:42 PM IST
सार
ननिहाल में आई एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में ननिहाल में आई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची भीड़ ने जब आरोपी को पकड़ा, तो उसके भाई ने भीड़ पर धारदार हथियार से हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस हमले में भीड़ में शामिल एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई फरार है।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य हरियाणा से एक 12 वर्षीय लड़की यहां कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई हुई थी। रविवार की शाम करीब चार बजे उसे उसके मामा ने सामान लेने के लिए गांव में ही परचून की दुकान पर भेजा। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे जबरदस्ती उठाकर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसका पता लगने पर आरोपी का भाई धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और भीड़ पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में भीड़ में शामिल युवक साकिब घायल हो गया। घटना के बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपी अरशद व भीड़ पर हमला करने के आरोपी उसके भाई सलमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। एक आरोपी अरशद को गिरफ्तार किया गया है।