फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A game of fraud in e-stamp is being created in Sarsawa

Saharanpur News: सरसावा में रचा जा रहा ई-स्टांप में फर्जीवाड़े का खेल

Fri, 09 Feb 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
A game of fraud in e-stamp is being created in Sarsawa
सहारनपुर। ई-स्टांप के मूल्यों में हेराफेरी करने का खेल सरसावा से चलना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम में चर्चा रही कि ठेकों में जो फर्जी ई-स्टांप लगे हैं वह सरसावा से बनकर आ रहे हैं। कुछ ठेकेदारों ने भी अधिकारियों के सामने यह बात स्वीकार की है। अब यह जांच का विषय है कि सरसावा में कौन व्यक्ति है जो ई-स्टांप के मूल्यों में गड़बड़ी कर सरकार को लाखों का नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के विभिन्न ठेकों के दस्तावेजों में स्टांप में गड़बड़ी मिली है। पार्किंग के ठेकों के दस्तावेजों में मिले ई-स्टांप एप वेबसाइट पर फर्जी पाए गए हैं, जिनका मूल्य और क्रेता का मिलान नहीं हो रहा है। ऐसे में नगर निगम के स्तर से चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगर निगम के चार साल के तमाम ठेकों के दस्तावेजों में लगेे स्टांप की जांच बिठा दी गई है। ऐसे में दस्तावेजों से स्टांप गायब होने की आशंका भी बन गई है। क्योंकि नगर निगम में फाइलें गायब होना आम बात है। पूर्व में कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो चुकी हैं। उधर, ई-स्टांप में गड़बड़ी के तार सरसावा से जुड़े हो सकते हैं। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जिन ठेकेदारों से बात हुई है उन्होंने ई-स्टांप सरसावा से बनकर आने की बात कही है। ऐसे में निश्चित रूप से सरसावा में कोई है जो ई-स्टांप के मूल्यों में हेराफेरी कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed