फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A farmer died after being buried under a tractor in Saharanpur

UP: सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 Jul 2022 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A farmer died after being buried under a tractor in Saharanpur
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में शनिवार की रात में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा गया, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नानौता क्षेत्र के चीनी मिल कालोनी निवासी 32 वर्षीय सुनील उर्फ बादल पुत्र कृष्ण पाल गांव मोरा स्थित खेत से कृषि कार्य निपटाकर अपने साथी प्रमोद के साथ ट्रैक्टर से वापस घर आ रहा था। जैसे ही वे रात्रि लगभग पौने नौ बजे डिग्गी नहर पुल के निकट पहुंचे तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुनील को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि घटना के समय ट्रैक्टर सुनील कुमार चला रहा था। ट्रैक्टर पर बैठा उसका साथी प्रमोद (30) पुत्र भागमल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed