फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A dip of faith at the confluence

संगम पर लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A dip of faith at the confluence
नानौता के कुआंखेडा स्थित संगम में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। कुआंखेड़ा स्थ्ति संगम स्थल पर मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करके धार्मिक पुण्य कमाया गया। ग्रामीणों ने संगम स्थल पर महिलाओं के कपडे़ बदलने के स्थान सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग की।
विज्ञापन

नानौता क्षेत्र के ग्राम कुंआखेड़ा पर करीब 12 वर्ष पूर्व गंग नहर व यमुना नहर के मिलने पर संगम स्थल बनाया गया है। जहां आस पास व दूर दराज से श्रृद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगाकर धर्मलाभ उठाते हैं। शुक्रवार को मौनी अमावस्या के चलते धूप चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ संगम पर जमा हो गई। प. नरेन्द्र दत्त शर्मा के अनुसार हरिद्वार में संपन्न होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं द्वारा अब कुआखेड़ा संगम स्थल पर ही संपन्न कराए जाते हैं। इसके चलते आस-पड़ोस सहित दूर-दराज से भी महिला तथा पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम स्थल पर स्नान करने पहुंचती है। परंतु जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते सुविधाएं ना मिल पाने के कारण श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगम विकास धार्मिक सेवा समिति के महासचिव दिव्यांश पंडित ने कहा कि इस धार्मिक स्थल की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर संगम स्थल की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। पूर्व ब्लाक उपप्रमुख बिजेन्द्र पुन्डीर, पूर्व प्रधान ओमबीर सिंह, ठा. कुलदीप सिंह, ठा. बलराम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नरेश प्रजापति, चन्द्रकान्त पंडित, राधेश्याम कश्यप, कुलदीप धोनी, मदनपाल कश्यप, कुंवर रविन्द्र सिंह आदि ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद तथा विधायक से अपनी निधि से कम से कम महिलाओं के स्नान के पश्चात कपडे़ बदलने हेतु स्थन बनवाने की मांग की है। संगम स्थल पर श्रृद्धालुओं नरेश कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद राणा, राजेन्द्र सिंह, शिव कुमार राणा, गीता देवी, अन्नु राणा, संतरेश, अलका अरोडा, दर्शनलाल, सुन्दर लाल, शिवचरण सिंघल, राकेश कौशिक, अरविन्द राणा, नितेश कुमार, विजय कुमार, राजकुमार आदि ने संगमस्थल पर डुबकी लगाकर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed