फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A constable daughter committed suicide by hanging in police line in Saharanpur

Saharanpur Suicide Case: सिपाही की बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप, डॉक्टर बनना चाहती थी गार्गी

Tue, 28 Feb 2023 08:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Feb 2023 08:43 PM IST
सार

Saharanpur Suicide Case : सिपाही की बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे हड़कंप मच गया। बताया गया कि गार्गी डॉक्टर बनना चाहती थी।

विज्ञापन
A constable daughter committed suicide by hanging in police line in Saharanpur
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर में पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एक सिपाही की पुत्री ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन


मूलरूप से जनपद प्रतापगढ़ के मोहल्ला बसंत विहार निवासी शिवेंद्र तिवारी पुलिस महकमे में सिपाही हैं। वह तीन साल से सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। उन्हें यहीं पर सरकारी आवास मिला है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार की देर रात सिपाही की पुत्री गार्गी (18) ने सरकारी आवास में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय शिवेंद्र तिवारी घर पर नहीं थे और गार्गी अकेली थी। उसकी माता भी चार दिन पहले गांव चली गई थी। पता लगने पर शिवेंद्र तिवारी घर पहुंचे। तब, पुलिस लाइन के स्टाफ की मदद से शव को फंदे से उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम

इसके बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जांच की। छानबीन में पता चला कि पारिवारिक कलह में गार्गी ने फांसी लगाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार

मेडिकल की तैयारी कर रही थी गार्गी
पुलिस के मुताबिक, गार्गी ने इंटरमीडिएट पास की थी। इन दिनों वह मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। मगर, परिजनों से विवाद के चलते उसने यह घातक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed