फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A clone train will pass through Saharanpur

सहारनपुर से होकर गुजरेगी एक क्लोन ट्रेन

Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
A clone train will pass through Saharanpur
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से त्योहारों पर यात्रियों को राहत दिलाने के लिए 40 क्लोन ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। इनमें से एक क्लोन ट्रेन सहारनपुर से भी होकर गुजरेगी। इसका संचालन अमृतसर से जलपाईगुड़ी के बीच किया जाएगा। किसी अन्य ट्रेन के इस श्रेणी में संचालन के बारे में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

यह क्लोन ट्रेन अमृतसर से जलपाईगुड़ी के बीच सहारनपुर के अलावा कटिहार, समस्तीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर और मुरादाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। जलपाईगुड़ी की ओर से आते समय यह ट्रेन शनिवार सुबह 10.42 बजे यह ट्रेन सहारनपुर स्टेेशन पर आएगी और सुबह 10.52 बजे रवाना होगी। वहीं, अमृतसर की ओर से आते समय बुधवार को दोपहर दो बजे सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से 02.10 बजे रवाना होगी। बिहार और यूपी के शहरों में यात्रियों की अधिक संभावना को देखते हुए इस ट्रेन को संचालित किया गया है। यह क्लोन ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी और पहले से तय समय पर चलेगी। इसकी रफ्तार मुख्य ट्रेन से ज्यादा होगी. साथ ही इनके स्टॉपेज भी मुख्य ट्रेन के मुकाबले कम हो सकते हैं। इससे दोनों ट्रेनें आखिरी स्टेशन पर करीब-करीब एक ही समय पर पहुंचेंगी। हालांकि अभी स्पष्ट रूप से पूरे दिशा निर्देश मिलने का इंतजार है। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि 21 सितंबर से 40 क्लोन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से 14653-14654 क्लोन ट्रेन सहारनपुर से होकर जाएगी। हालांकि इसके लिए पूरी गाइड लाइंस आना अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed