{"_id":"6956cc2c42cd902cf40e267a","slug":"a-businessman-was-defrauded-of-seven-lakh-rupees-on-the-pretext-of-supplying-boiler-bricks-and-cement-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-166310-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बॉयलर ब्रिक व सीमेंट सप्लाई के नाम पर व्यापारी से सात लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बॉयलर ब्रिक व सीमेंट सप्लाई के नाम पर व्यापारी से सात लाख की ठगी
Fri, 02 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठगों ने एक व्यापारी से बॉयलर बिक्र व सीमेंट सप्लाई के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में न्यू शारदा नगर निवासी समीर पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि समीर इंटरनेशनल नाम से फर्म है, जो इंसुलेशन एवं रिफैक्टरी मैटेरियल की सप्लाई का कार्य करती है। 17 दिसंबर 2025 को राइजिंग इंडस्ट्री नामक फर्म ने ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया। ठगों ने स्वयं को फरीदाबाद स्थित प्लॉट नंबर-5 गली नंबर-आठ डब्ल्यू सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का बताया। आरोप है कि 18 दिसंबर 2025 को लेनदेन के दौरान पीड़ित ने अपने आईडीबीआई बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
भुगतान के बाद संबंधित नंबर बंद हो गया। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त नाम से कोई फैक्टरी अस्तित्व में ही नहीं है। पूरा मामला ऑनलाइन ठगी का निकला। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में भी तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।