{"_id":"67ec31b00c2e2830500be634","slug":"a-bike-rider-returning-after-giving-eidi-died-his-friend-injured-a-jam-was-organized-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-146126-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईदी देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईदी देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, विरोध में लगाया जाम
Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। गांव टपरी में बहन के यहां से ईदी देकर घर लौट रहे कैराना के गांव अलीपुर निवासी साबिर (25) पुत्र नसीम की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई, जबकि उसका साथी औरंगजेब पुत्र कुर्बान गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़गांव-मल्हीपुर मार्ग पर एक घंटा तक जाम लगाकर हंगामा किया। नायब तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
मंगलवार दोपहर साबिर अपने साथी औरंगजेब के साथ गांव हलगोवा से लौट रहा था। रामपुर मनिहारान थाने के गांव टपरी में सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरकर वह पहियों के नीचे आग गया। घायल औरंगजेब को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग खड़ा हुआ। सूचना गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़गांव- मल्हीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। तहसीलदार रामपुर मनिहारान संजीव कुमार ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हलगोवा के प्रधान गालिब ने बताया कि साबिर सोमवार को गांव हलगोवा निवासी गय्यूर पुत्र असगर के यहां बहन की ईदी लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जिससे ट्रक के बारे में पता लगाया जा सके।