फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A advocate has died in car accident on road in Saharanpur district

Saharanpur News: हादसे में अधिवक्ता की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 05 Jan 2023 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

Saharanpur News : सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A advocate has died in car accident on road in Saharanpur district
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


बताया गया कि अधिवक्ता तहसील से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर वकील को कुचल दिया। वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब पांच बजे रोजाना की तरह गांव भैरमऊ निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार (55) तहसील स्थित कचहरी से साइकिल से घर के लिए चले थे। वह गांव के सामने अंबेहटा-गंगोह मार्ग से गांव की ओर मुड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर सामने से आ रहे वाहन गुजरने की प्रतिक्षा कर रहे थे। तभी अचानक नकुड़ की ओर से पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर की 54 बीघा भूमि जब्त, अरबपति था अकबर बंजारा, धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज

वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Income Tax Raid:  BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed