{"_id":"50-79187","slug":"Saharanpur-79187-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के दो प्रोफेसरों से 1.70 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के दो प्रोफेसरों से 1.70 लाख रुपये ठगे
Saharanpur
Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रुड़की की एक ट्रेवल एजेंसी ने आईआईटी सहारनपुर कैंपस के दो प्रोफेसरों से अटलांटा के हवाई यात्रा के टिकट बुक करने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर एजेंसी संचालक के खिलाफ सदर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
आईआईटी सहारनपुर कैंपस के एसोसिएट्स प्रोफेसर विवेक कुमार के मुताबिक उन्हें अटलांटा(अमेरिका) में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जाना था। इसके लिए उन्होंने 15 सितंबर को रुड़की के सिविल लाइन स्थित योज्ञा होली डेज एजेंसी से ऑनलाइन हवाई जहाज का टिकट बुक कराया था। उन्होंने नेट बैंकिंग के जरिए 85 हजार रुपये का भुगतान किया।
प्रोफेसर विवेक कुमार का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने ई-मेल पर टिकट चेक किया तो पता चला कि टिकट बुक कराने के बाद एजेंसी ने उसे कैंसिल करा दिया है। इस पर उन्होंने रुड़की जाकर एजेंसी संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह दफ्तर से सामान समेटकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
प्रोफेसर सुरेंद्र पाल सिंह ने भी 13 सितंबर को अटलांटा के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराया था। उनसे भी 85 हजार रुपये वसूलने के बाद टिकट को रद करवा दिया गया। दोनों प्रोफेसरों ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर सदर थाने में रुड़की की एजेंसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।