फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   200 रुपये को लेकर हुए झगड़े में वृद्ध की मौत

200 रुपये को लेकर हुए झगड़े में वृद्ध की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मोज्जमपुरा जेल चुंगी पर 200 रुपये को लेकर हुई मारपीट में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के भांजे की तहरीर पर क्षेत्र के आठ लोगों के खिलाफ जनकपुरी थाने में गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मोज्जमपुरा जेल चुंगी निवासी राकेश कुमार सरकारी राशन विक्रेता है। उसके मुताबिक कुछ समय पूर्व क्षेत्र में ही रहने वाले छोटे लाल ने अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए उसे 200 रुपये दिए थे। आरोप है कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान छोटे लाल शराब पीकर वहां पहुंचा और वह 200 रुपये वापस मांगने लगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने कहा कि उसने राशन कार्ड बनना दिया है। यदि राशन कार्ड नहीं बना तो वो उसके रुपये वापस लौटा देगा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छोटे लाल पक्ष के कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए और उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर राकेश की मां शकुंतला, बहन प्रीति और मामा मोहन लाल (60) बीच-बचाव करने के लिए आए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मोहन लाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार की तहरीर पर जनकपुरी थाने में छोटे लाल, सोनू, मोनू, अमित, मुकेश, नरेश, गौरव और मिंटू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed