{"_id":"50-78675","slug":"Saharanpur-78675-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
Saharanpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। बल्ला माजरा और ततारपुर गांव के बीच शनिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बल्लामाजरा गांव निवासी चचेरे भाई जुबैर और अनस शनिवार की शाम करीब सात बजे बाइक से लखनौती से गांव वापस लौट रहे थे। ततारपुर और बाल्लामाजरा के बीच पहुंचने पर उनकी गंगोह की ओर जा रहे ततारपुर खुर्द निवासी मुकम्मिल की बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर लगने के बाद जुबैर और अनस बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मुकम्मिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और यातायात अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उधर, घटना का पता चलने पर दोनों मृतकों के परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मुकम्मिल को जिला अस्पताल भेजा। जुबैर और अनस के शव सड़क से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छा गया।