फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिना अनुमति के ही कर दिये 423 रिबोर

बिना अनुमति के ही कर दिये 423 रिबोर

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त तनवीर जफर अली ने शुक्रवार को मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें मुजफ्फरनगर में यूपी एग्रो द्वारा बिना अनुमति के ही 423 रिबोर करने का मामला सामने आया। मंडलायुक्त ने सभी रिबोरों का सत्यापन करा कर संस्था के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सबसे पहले ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान को तेज कर राजस्व वसूली बढ़ाने, नलकूपों के जल्द से जल्द विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, मल्टीसेक्टोरियल कंजर्वेशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए अक्तूबर माह के अंत तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। सभी जिलाधिकारियों को मैंगो प्रोसेसिंग, कुक्कट पालन, पशु पालन, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने, ग्राम प्रधानों और किसानों की उपस्थित सुनिश्चित करने को कहा। समग्र विकास लोहिया ग्रामीण आवास, निशुल्क बोरिंग योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, बेरोजगारी भत्ता, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई योजना, सर्वशिक्षा अभियान, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, मिड डे मिल, नवीन हाईस्कूल निर्माण, मॉडल स्कूलों के भवन निर्माण, इंदिरा आवास, चिकित्सा स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, सोलर उर्जा, स्वच्छ शौचालय, जनेश्वर मिश्र योजना, कामधेनु योजना, धान खरीद, निर्मल भारत अभियान, किसानों का गन्ना भुगतान आदि कार्यो की भी समीक्षा की। निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे ताकि गुणवत्ता के साथ योजनाओं को समय से पूरा किया जा सके। इस दौरान डीएम मुजफ्फरनगर केके शर्मा ने बताया कि यूपी एग्रो ने जनपद में 423 रिबोर बिना अनुमति के ही कर दिए। संस्था अधिकारी मेरठ रहते है, कभी बैठक में नहीं आते। सभी रिबोरों का सत्यापन कराया जाएगा और उनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। डीएम सहारनपुर डा. इंद्रवीर सिंह यादव ने योजनाओं में देरी का कारण निर्माण स्थल का ठीक से चयन न होना, कार्यदायी संस्था द्वारा मनमाने ढंग से निर्माण करना बताया। कहा कि समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी, वीके सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आरए उपाध्याय समेत मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी मिल 10 से हो जाएंगी शुरू
सहारनपुर। मंडलायुक्त तनवीर जफर अली ने उपायुक्त गन्ना डा. वीवी सिंह को सभी चीनी मिलों के समय से शुरू कराने के निर्देश दिये है। गन्ना उपायुक्त ने बताया कि मंडल की दो चीनी मिलों को छोड़कर सभी में मरम्मत कार्य चल रहा है। सरकारी मिल 10 नवंबर और शेष सभी 25 नवंबर से अवश्य चल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत प्रतिशत वसूली के निर्देश
सहारनपुर। मंडलायुक्त ने कर करेत्तर राजस्व की वसूली में पिछड़ने पर कड़ी नाराजगी जताई। आबकारी, परिवहन, वाणिज्य कर, मनोरंजन कर, वन विभाग, खनन, स्टांप निबंधन, कृषि विपणन, नगर विकास, उर्जा, सिंचाई, गन्ना विभाग ने अक्तूबर माह में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed