{"_id":"50-78184","slug":"Saharanpur-78184-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे करने वाले 152 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे करने वाले 152 लोगों को नोटिस
Saharanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने ढमोला नदी के डूब क्षेत्र में चिह्नित अवैध कब्जों पर कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। अब तक इस मामले में टाल-मटौल का रवैया चल रहा था। अब डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने अवैध कब्जे करने वाले 152 लोगों को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोटिस में तत्काल स्वयं अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। खुद अतिक्रमण न हटाने पर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
पिछले साल जून में ढमोला नदी में आई बाढ़ ने शहर में काफी तबाही मचाई थी। जानमाल का काफी नुकसान हुआ था। प्रशासन ने ढमोला नदी के किनारे और डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों की जांच शुरू कराई थी। एक साल में जांच पूरी हुई और 152 अवैध कब्जे पाए गए। कब्जाई गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। नदी के डूब क्षेत्र में स्कूल, गोशाला, मकान, दुकान, फ्लैट और धर्मस्थल आदि बन गए हैं। कुछ जमीन पर प्लाट तक काट दिए गए हैं।
पूर्व जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने इस प्रकरण में नगर निगम को नोटिस भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन निगम ने इस जमीन से खुद को अलग बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था। 29 सितंबर को डीएम इंद्रवीर सिंह ने इस मामले में बैठक कर सिंचाई विभाग को 152 अवैध कब्जाधारियों की सूची सौंपकर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता वीके मिश्रा ने बताया कि सभी अवैध कब्जाधारियों को नार्दन इंडिया कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट (एनआईसीडी) के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें उन्हें तत्काल स्वयं अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर सिंचाई विभाग और विकास प्राधिकरण की टीमें अवैध कब्जों को ध्वस्त करेंगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में हैं अवैध कब्जे
देवपुरम, गोपाल नगर, मोजम्मपुरा वाल्मीकि कॉलोनी, सेतिया विहार, संत नगर, नुमाइश कैंप, सुक्खूपुरा बेरीबाग, जेल चुंगी, रंजीत नगर, खानआलमपुरा, लिंक रोड, तकिया, विवेक विहार, देवेंद्र नगर, गिल कॉलोनी, गोविंद नगर, शास्त्री नगर, साकेत कॉलोनी, ब्रिजेश नगर, टैगोर गार्डन, पंजाबी बाग, हिम्मत नगर, कपिल विहार, चकसैदरजा, कहरान, नाजिरपुरा, दरामिलकाना, चकहरेटी, आदि। ये क्षेत्र ढमोला नदी के किनारे हैं और अधिकांश कॉलोनियां अनाधिकृत रूप से नदी के डूब क्षेत्र में बसा दी गई हैं।
सूची में शामिल लोग
सहारनपुर। जांच के बाद देवेंद्र कपिल, अमित, उषा का देवेंद्र नगर में अवैध कब्जा मिला। युसुफ, गुलशेर का कहरान और चकसैदरजा में, नूरहसन, फुरकान, हुसैन, इमरान का दरा मिलकाना, इरशाद और इसरार ने चकहरेटी में 6-15 बीघा जमीन कब्जाई हुई है। इनके अलावा रूप चंद (गढ़ी मलूक), भोलाराम (गोपाल नगर), बॉबी कालरा, कर्म सिंह, रणजीत सिंह, सोनू त्यागी (सेतिया विहार), अंकित, प्रवीण, विजय कपिल (साकेत कॉलोनी), उमेश त्यागी, जगदीश, राजपाल (कपिल विहार), अमरजीत, सुरेंद्रपाल के पठानपुरा में अतिक्रमण सामने आए हैं। ये सभी अतिक्रमण सूची में शामिल हैं।