{"_id":"50-78002","slug":"Saharanpur-78002-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू और चिड़ा जेल से शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू और चिड़ा जेल से शिफ्ट
Saharanpur
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दंगे के मास्टरमाइंड मोहर्रम अली उर्फ पप्पू और हिस्ट्रीशीटर सनी उर्फ चिड़ा को आखिरकार सहारनपुर जेल से बुलंदशहर और आगरा शिफ्ट कर दिया गया। इनके अलावा मुकीम काला गैंग के बाबर को भी यहां से बरेली जेल भेजा गया है।
लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के मनोबल तोड़ने के लिए एसएसपी राजेश पांडेय ने यह कदम उठाया। सहारनपुर जेल में बंद होते हुए लगातार सक्रियता सामने आने पर इन लोगों को यहां से शिफ्ट करने की रणनीति बनाई गई। दंगे के मुख्य आरोपी मोहर्रम अली पप्पू, नुमाइश कैंप निवासी हिस्ट्रीशीटर सनी उर्फ चिड़ा और मुकीम काला गैंग से जुड़े बाबर को क्रमश: बुलंदशहर, आगरा और बरेली जेल शिफ्ट किया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रामधनी ने बताया कि तीनों को रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा में जेल से शिफ्ट किया गया।