फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक हफ्ते में ही कुर्सी से उतरे नए प्राचार्य

एक हफ्ते में ही कुर्सी से उतरे नए प्राचार्य

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति के प्रकरण में हाईकोर्ट के स्थगनादेश के बाद डा. पीके वार्ष्णेय ने प्राचार्य पद की कुर्सी छोड़ दी है। उनकी जगह डा. वकुल बंसल ने फिर से प्राचार्य का कार्यभार संभाल लिया है। जैन कॉलेज में लंबे समय से हो रही प्रबंध समिति और प्राचार्य पद की सियासत का शिकार अब डा. पीके वार्ष्णेय बने हैं। उन्हें एक हफ्ते के अंदर ही प्राचार्य की कुर्सी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आदेश पर प्रबंध समिति को भंग करार दिया गया था। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सैय्यद निजामुद्दीन को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया। उन्होेंने ही डा. वकुल बंसल की जगह डा. पीके वार्ष्णेय को प्राचार्य का कार्यभार सौंपा था। इसी बीच, प्रबंध समिति भंग करने के फैसले के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कॉलेज में फिर से कार्यभार लेने वाले डा. वकुल बंसल ने कहा कि प्रबंध समिति के पक्ष में स्थगनादेश आने के बाद ही उन्होंने पूर्व की तरह जिम्मेदारी संभाली है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति भंग करने और नए प्राचार्य को कुर्सी सौंपने के बाद समिति पदाधिकारियों और डा. बंसल ने यूनिवर्सिटी के आदेश पर कड़ी आपत्ति उठाई थी। डा. बंसल ने थाना सदर पुलिस को तहरीर देकर यह भी आरोप लगाया था कि प्राचार्य कक्ष में लगे सीसी कैमरों में से दो के कनेक्शन काट दिए गए हैं और कुछ शिक्षक भूमाफिया से मिलकर कॉलेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इन आरोपों पर शिक्षकों ने भी निष्पक्ष रूप से संपत्ति की जांच कराने की चेतावनी दी थी। अब कॉलेज में फिर से कुर्सी पर प्राचार्य बदलने की स्थिति ने शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कनेक्शन जुड़वाएंगे, फिर
कार्रवाई की सोचेंगे : बंसल
कॉलेज में फिर से प्राचार्य की कुर्सी संभालने वाले डा. बंसल ने कहा कि जिन सीसी कैमरों के कनेक्शन कटवाए गए थे। उन्हें फिर से जुड़वाया जा रहा है। पहले ये कनेक्शन जुड़वाएंगे। उसके बाद कनेक्शन हटाने में शामिल शिक्षकों पर कार्रवाई के बारे में सोचेंगे।

स्थगनादेश के बाद हुआ बदलाव : एडीएम
जेवी जैन कॉलेज के प्रकरण में प्रबंध समिति के संदर्भ में स्थगनादेश आने के बाद यह बदलाव हुआ है। इससे पहले सीसीएस यूनिवर्सिटी के आदेश के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

- सैय्यद निजामुद्दीन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)।

मुझे कुर्सी की कोई लालसा नहीं : डा. वार्ष्णेय
मैने बिना किसी अवरोध के प्राचार्य पद की कुर्सी छोड़ दी है। अब डा. वकुल बंसल ही यह जिम्मेदारी देखेंगे। छात्र छात्राओं या शिक्षकों के बारे में कोई फैसला अब उन्हें ही करना है। उन्हें कुर्सी की कोई लालसा नहीं है।
- डा. पीके वार्ष्णेय, कुर्सी छोड़ने से पूर्व तक प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed