फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फावड़े से वार कर चौकीदार की हत्या

फावड़े से वार कर चौकीदार की हत्या

Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नलकूप की मोटर चोरी करने का विरोध करने पर बदमाशों ने फावड़े से वार कर बाग के चौकीदार की हत्या कर दी। हत्या का पता मंगलवार की सुबह चला। मृतक के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थानांतर्गत चकआदमपुर निवासी प्रेम (55) गांव के अफजल के बाग में चौकीदारी करता था। सोमवार की रात भी वह बाग में रखवाली करने गया था। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे कुछ लोग बाग की ओर गए तो वहां प्रेम की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। पास ही फावड़ा भी पड़ा था। प्रेम के गले और चेहरे पर फावड़े से वार किए गए थे।
विज्ञापन

हत्या का पता चलते ही प्रेम के परिजन और ग्रामीण बाग में पहुंचे। सूचना पर कुतुबशेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। बताया गया है कि बाग के नलकूप की मोटर भी खुली हुई मिली। माना जा रहा है कि बदमाश नलकूप का मोटर चोरी करने के इरादे से बाग में पहुंचे। इसी दौरान खटका सुनकर प्रेम जाग गया। बदमाशों का विरोध करने पर उन्होंने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद प्रेम ने किसी को पहचान लिया
सहारनपुर। बदमाशों ने जिस बेहरमी से फावड़े से हमला कर प्रेम की हत्या की है। उससे लग रहा है कि उसने बदमाशों में से किसी को पहचान लिया। बदमाश चाहते तो प्रेम को बंधक बनाकर मोटर लूटकर ले जा सकते थे। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed