{"_id":"50-76129","slug":"Saharanpur-76129-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे दिलवाएंगे मतदान की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे दिलवाएंगे मतदान की शपथ
Saharanpur
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से शहरवासियों को मतदान हेतु जागरूक करने के नए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को शपथ पत्र वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को उन शपथ पत्रों पर अभिभावकों के हस्ताक्षर कराकर वापस स्कूल में जमा करना होगा।
कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शपथ पत्रों को शहर के विभिन्न स्कूलों में वितरित किया जाएगा। छात्र-छात्राएं शपथ पत्रों को अपने घर ले जाकर अभिभावकों को मतदान के लिए शपथ दिलाएंगे। उन शपथ पत्रों में शपथ लेने वाले का नाम लिखकर वापस स्कूल में जमा करना होगा। बताया कि विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। शहर के ब्राउनवुड स्कूल, सहारनपुर पब्लिक स्कूल, केएलजी पब्लिक स्कूल शारदा नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल और पाइनवुड स्कूल आदि में मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ
‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।’