फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पार्क पर कब्जा करने वाले छिपे चेहरों की तलाश

पार्क पर कब्जा करने वाले छिपे चेहरों की तलाश

Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। तत्कालीन अपर जिलाधिकारी आरएस दुहन के दोतरफा आदेशों के बाद फिर सुर्खियों में आए शास्त्री नगर पार्क को लेकर प्रशासन ने अब तल्ख रुख अपना लिया है। इस पार्क पर कब्जा करने वाले छिपे चेहरों की भी तलाश की जा रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश के साथ ही भूमाफिया की सूची में इनका नाम डालने की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा इस पूरे प्रकरण में पार्क पर कब्जे का शह देने वाले अफसरों की भी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में भी पार्क की सच्चाई सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में एक जमीन को लेकर करीब डेढ़ साल पहले विवाद शुरू हुआ था। स्थानीय लोग इस जमीन को नगर निगम का पार्क बताते हुए कब्जे का विरोध किया था। मगर, यहां तैनात एक पुलिस अधिकारी की शह पर कुछ लोगों ने इस जमीन पर चारदीवारी खड़ी कर दी थी। करीब छह महीने पहले इस कब्जे के खिलाफ तत्कालीन डीएम अजय कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी थी। इसमें साफ तौर पर पाया गया कि शास्त्री नगर कालोनी टाउन प्लानर लखनऊ से स्वीकृत है। नगर निगम की सूची में भी शास्त्री नगर हकीकत नगर से मिलते हुए दो पार्क संख्या- 89 और 90 है। पार्क संख्या 89 पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी। इसी आधार पर नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सचिव आरएस दुहन( दुहन एडीएमएफ थे, उन पर एसडीए सचिव का अतिरिक्त प्रभार था) से सात दिन के भीतर आख्या मांगी थी। दुहन ने 20 दिसंबर, 13 को अपनी रिपोर्ट एडीएमई को सौंपी थी। जिसमें पार्क माना गया था। इस पूरे मामले में मंडलायुक्त ने भी जिलाधिकारी को पूरे मामले की जांच कर पार्क को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर भूमाफिया की सूची में शामिल करने और सख्त कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। इस पूरे प्रकरण में शामिल अफसरों की भी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed