{"_id":"50-72831","slug":"Saharanpur-72831-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्य बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त भोजन से परिवार के छह सदस्य बीमार
Saharanpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह(सहारनपुर)। गांव सलारपुरा में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गए। सुबह होने पर पड़ोसियों ने उन्हें बेहोश पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
सलारपुरा गांव के लोकेश की पत्नी और उसके बच्चों ने मंगलवार रात एक साथ खाना खाया था। बताया जाता है कि इसके कुछ देर बाद ही वे सभी लोग सो गए। सुबह होने पर पड़ोसियों ने घर में कोई आवाज न सुनकर दरवाजा खटखटाया लेकिन जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने छत के रास्ते से घर में जाकर देखा। घर में लोकेश की पत्नी सुनीता, उसके दो पुत्र दीपक और सचिन और पुत्रियां रीता, दीपा व रूपा बेहोश पड़े थे। यह देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एंबुलेंस लेकर गांव पहुंची और परिवार के सभी लोगों को सीएचसी नकुड़ पहुंचाया। सीएचसी के डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रथम दृष्टया फूड प्वाईजनिंग का मामला लग रहा है। सुनीता ने होेश में आने पर बताया कि उसने अपने बच्चों के साथ रात में मूंग की दाल और रोटी खाई थी। खाना खाने के बाद उन्हें कुछ चक्कर से आए जिसके बाद सभी लोग सो गए। उसके बाद उन्होंने स्वयं को अस्पताल में पड़ा हुआ पाया। चिकित्सकों ने जांच के लिए दाल का नमूना भी लिया है।